सिमडेगा: सिमडेगा के प्रिंस चौक ठाकुर टोली में नारी पैड सेवा मिशन केंद्र का उद्घाटन किया गया
सिमडेगा शहरी क्षेत्र के प्रिंस चौक ठाकुर टोली में मंगलवार को 3:00 बजे नारी पैड सेवा मिशन के तहत केंद्र का उद्घाटन किया गया ।इस मौके पर केंद्र की प्रमुख खुशबू कुमारी एवं ब्लाक प्रमुख धीरज कुमार सिंह एवं जिला प्रमुख अजीत कुमार सहित कई लोगों उपस्थित रहे ।जहां पर महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड दिया गया और उन्हें माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।