महुआ: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-20 में की गई जलजमाव के पानी की निकासी
महुआ में पब्लिक एप की खबर का असर देखने को मिला । जहां नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 में, जल जमाव से लोगों को होने वाली परेशानी की खबर पब्लिक एप में चलने के बाद नगर परिषद के कर्मियों ने वार्ड संख्या 20 में पहुंचकर पंप के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था में जुट गया।