बगोदर: बेको पूर्वी में मुखिया ने विकास योजनाओं का किया उद्घाटन
बगोदर प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत के नीचे टोला में निर्मित छठ घाट व पारटांड में पुलिया निर्माण का विधिवत उद्घाटन मुखिया तारा देवी ने शिलापट्ट अनावरण किया।जिसमें 15वें वित्त आयोग मद से 2.62लाख की लगात से निर्मित छठ घाट व पारटांड में 2.49 लाख की लगात से पुलिया निर्मित हुआ है।इन योजनाओं के उद्घाटन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।