*समान नागरिक संहिता, 2026 पर दूसरे दिन की वीसी में नागरिकों ने दिए सुझाव*
सलूम्बर, 14 जुलाई। समान नागरिक संहिता, 2026 के संबंध में गठित प्रारूप समिति द्वारा मंगलवार को दूसरे दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रारूप समिति के सदस्य एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री बसंत सिंह छाबा ने की। जिला मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी कक्ष में आयोजित वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता तथा अन्य प्रबुद्धजन कार्यक्रम से वर्चुअली शामिल हुए तथा अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 के विभिन्न प्रावधानों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। इसके साथ ही प्रतिभागियों से निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से लिखित सुझाव भी प्राप्त किए गए, जिन्हें प्रारूप समिति के समक्ष विचारार्थ भेजा जाएगा।
बैठक में बताया गया कि जनसुनवाई का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों एवं आमजन के सुझाव प्राप्त कर संहिता के प्रारूप को अधिक व्यापक, व्यवहारिक एवं जनहितकारी बनाना है।
--0--
Badgaon, Udaipur | Jul 15, 2026