मां के दरबार में डोगरा यूनिट के वीरों ने नवाया शीश, देश और जवानों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना,,
(प्रदीप ठाकुर)रक्कड़:18 सितंबर:भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट की 10वीं बटालियन डोगरा यूनिट ने देवभूमि हिमाचल के प्रमुख शक्तिपीठों में माथा टेका।
यूनिट के कर्नल आयुष कुलश्रेष्ठा के नेतृत्व में सूबेदार मेजर नवीन, धर्म गुरु धीरज शर्मा, हवलदार अमित चौधरी, हवलदार अश्वनी कुमार, नाइक दुनी तथा भूतपूर्व सैनिक राज हिमाचली और भोला सिंह ने मां ज्वालाजी, मां चिंतपूर्णी और मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान डोगरा वीरों ने भारतीय सेना की मंगलकामना, जवानों की सुख-समृद्धि और अपनी यूनिट के कल्याण के लिए माता रानी से प्रार्थना की। धार्मिक यात्रा में देशसेवा और आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला।
Rakkar, Kangra | Sep 19, 2026