चाईबासा: तमिलनाडु मेअमोनिया गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सुरक्षित लौटेंगे, जिला प्रशासन ने की घर पहुंचाने की व्यवस्था
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर दी गई है। सभी श्रमिकों को रेस्क्यू कर रेल मार्ग से उनके गृह जिले लाया जा रहा है। वे पहले राउरकेला पहुंचेंगे, जहां से अगले चरण में ट्रेन के माध्यम से आगामी सुबह चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।