चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बाँदा, 7 सितम्बर 2026
रेडक्रॉस सोसाइटी बाँदा ने उत्सव गार्डन, बाँदा के पास चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं के उपचार हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर आज दिनांक 07 सितम्बर 2026 से तीन दिनों तक चलेगा।
शिविर में श्रद्धालुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर अनुभवी डॉक्टरों के साथ भैरव अग्रवाल, अमित सेठ, भोलू, सुरेश कान्हा एवं सोसाइटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रेडक्रॉस सोसाइटी का यह प्रयास श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा और सेवा भावना का सराहनीय उदाहरण है।
Banda, Banda | Sep 7, 2026