फुलवारी: फुलवारी थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव के मुसहरी में शराब के नशे में 2 लोगों के बीच हुई मारपीट, दोनों हुए घायल
फुलवारी के कुरकुरी गांव के मुसहरी में शराब के नशे में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों लोग को चोट आई है। वहीं परीजनों के द्वारा दोनों लोगों को जख्मी अवस्था में फुलवारी के निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। बताया जाता है कि दोनों लोग एक साथ ही शराब पिए और शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर उलझ गए और मारपीट करनी शुरू कर दी।