चकरनगर: कोला ने दो रन से जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, गेल बने मैन ऑफ द मैच, चांदई क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला
ब्लॉक के चांदई गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबलागुरुवार सुबह 8 बजे चांदई और कोला टीम के बीच बेहद रोमांचक रहा। आखिरी ओवर तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में कोला टीम ने चांदई को दो रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहा।