बड़गांव: उदयपुर में बीमार हाथी रामू की हालत नाजुक, इलाज के लिए Wildlife SOS आगरा भेजने की मांग उठी
उदयपुर के आवरी माता मंदिर रेती स्टैंड क्षेत्र में रह रहा हाथी रामू पिछले काफी समय से गंभीर रूप से बीमार है। स्थानीय पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों की मानें तो रामू की तबीयत पिछले दो वर्षों से लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अब तक प्रशासन और पशुपालन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मौके पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के रेंजर हिम्मत सिंह मौजूद थे।