माण्डल: मांडल: संकटमोचन बालाजी मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई, 91 फीट त्रिशूल की पूजा
मांडल उपखंड की लुहारिया पंचायत में गेगास रोड स्थित संकटमोचन बालाजी व श्री छाटियां के भेरूनाथ मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ गंगा दशमी पर बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। मंदिर समिति के हरकचंद सुथार व सोहनलाल गाडरी ने बताया कि 91 फीट ऊंचे भव्य त्रिशूल की विशेष पूजा कर यज्ञ-हवन किया गया।