शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने 01 से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी बनाने हेतु नगर निगम व पंचायत विभाग को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।