बुढ़ाना: अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को रतनपुरी पुलिस ने खतौली बुढ़ाना मार्ग काली नदी के पास से किया गिरफ्तार
रतनपुरी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त कासिम उर्फ पीला पुत्र कुतुबुद्दीन गांव कल्याणपुर का निवासी है। जिसे रतनपुरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर खतौली बुढ़ाना मार्ग काली नदी के पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।