कालापीपल: ग्राम आनंदीखेड़ी के पास कार ने बाइक को टक्कर मारी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदीखेडी के समीप एक तेज रफ्तार असंतुलित कार ने बाइक को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी तेज थी की बाइक चालक महेश मेवाड़ा उम्र 27 साल निवासी कोठडी को चोट आई,जिसे कालापीपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया वहीं चोट अधिक होने से डॉक्टर ने महेश को रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 281, 125 ए में अपराध दर्ज किया गया।