कालापीपल: कालापीपल में बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश, चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर जारी
कलेक्टर ऋजु बाफना ने कालापीपल तहसील क्षेत्र सहित शाजापुर जिले के समस्त विवाह में सेवा देने वाले सेवा प्रदाताओं से अपील की है कि वे बाल विवाह की सूचना दें और इसकी रोकथाम में सहयोग करें। देवउठनी ग्यारस पर अधिक विवाह होने की संभावना है, इसलिए सभी से अनुरोध है कि वे बालक/बालिका की उम्र स्कूल की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र में देखकर ही सेवा दे।