कालापीपल: कालापीपल थाना पुलिस द्वारा 2 किलोमीटर एकता दौड़ का आयोजन, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी भी शामिल हुए
राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुक्रवार को पुलिस थाना कालापीपल में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। पुलिस थाना पर एकत्रीकरण हुआ जिसके बाद थाना से शुजालपुर रोड स्थित शिव मंदिर तक 2 किलोमीटर एकता दौड़ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर सुबह 11 बजे विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।