कानपुर: सेन पश्चिम थाना क्षेत्र में शातिर 3 लुटेरों से पुलिस की हुई मुठभेड़, डीसीपी दक्षिण ने दी जानकारी
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में पुलिस की तीन लुटेरों से मुठभेड़ रविवार रात 9:30 बजे हो गई। डीसीपी दक्षिण अंकित शर्मा ने बताया कि , पकड़े गए लुटेरों के पास से लूटी हुई एक चैन, तीन तमंचे, दो खाली कारतूस, छह जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। तीनों लुटेरे कन्नौज के रहने वाले हैं। खुलासा करने वाले टीम 25000 रुपए ईनाम की घोषणा की है।