कासगंज: एसपी ने पुलिस लाइन में खेलों और सुविधाओं का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में बैडमिंटन हॉल, जिम, बास्केटबॉल ग्राउंड, बच्चा पार्क, टेबल टेनिस हॉल और परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन और रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।