बरेली: महादेव सेतु पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक घायल हुआ
कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव सेतु पर एक युवक चाइनीज के मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसे में युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां एक तरफ चाइनीज मांझे पर रोक है, दूसरी तरफ खुले आम दुकानदार इसको बेचते हुए नजर आते हैं।