बलरामपुर: जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1303 मरीजों का किया गया उपचार - सी एम ओ
जनपद बलरामपुर के चौबीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। सी एम ओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व महुआ बाजार में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 1303 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया।