बलरामपुर: 11 अगस्त से 13 अगस्त तक जिले के तीनों विधानसभा में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा : प्रदीप सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा
भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर प्रदीप सिंह ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। उन्होंने कहा की यात्रा का उद्देश्य है कि घर-घर तिरंगा हो और लोग अपने अमर शहीदों से प्रेरणा लें, लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना विकसित हो और देश के लिए हर क्षण समर्पित रहें।