बलरामपुर: उज्जवला सेवा संस्थान द्वारा नगर में महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं कार्यशाला का किया आयोजन
उज्जवला सेवा संस्थान द्वारा महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन नगर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रावस्ती डॉ ए पी सिंह ने महिलाओं को फाइलेरिया एवं जननी सुरक्षा के अंतर्गत महिलाओं को बच्चों को टीकाकरण करवाने की जानकारी दी। अध्यक्ष मंजू तिवारी द्वारा अनेक स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपस्थिति महिलाओं को दिया गया।