बलरामपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बलरामपुर नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जो रमना पार्क से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए अटल भवन पर समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पलटू राम,युवा नेता अपूर्व सिंह अक्षय शुक्ला नंदलाल तिवारी आलोक त्रिपाठी,सरोज तिवारी आदि मौजूद रहे, लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया गया।