राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने ज़िला उपार्जन समिति के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में की बैठक
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा जिला उपार्जन समिति की बैठक शुक्रवार को शाम 5:00 बजे करीब ली गई। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों से परिवहन की व्यवस्था में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि सभी केंद्रों से समय पर उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।