लखीसराय: किऊल नदी में नहाने के दौरान बच्चा लापता, पुलिस कर रही तलाश
नया बाजार स्थित दिनकर सूर्यनारायण घाट किऊल नदी में शनिवार को एक बच्चे के लापता होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नदी में नहाने के दौरान बच्चा अचानक लापता हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई। शनिवार की दोपहर 12 15 तक खबर लिखे जाने तक लापता बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।