हिसुआ में स्वर्ण व्यापारी से लूटपाट,चाबी छीनी: पीछा करने पर अपराधियों ने चलाई गो.ली, दुकान बंद कर लौट रहे थे
Hisua, Nawada | Oct 6, 2026 हिसुआ में स्वर्ण व्यापारी से लूटपाट,चाबी छीनी: पीछा करने पर अपराधियों ने चलाई गो.ली, दुकान बंद कर लौट रहे थे हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचू कचहरी मोहल्ले में एक स्वर्ण व्यापारी से लूटपाट हुई है। दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी प्रमोद वर्मा से चार बदमाशों ने बैग छीन लिया। विरोध करने और पीछा करने पर अपराधियों ने गोली भी चलाई। पांचू कचहरी रोड निवासी प्रमोद वर्मा (पिता प्रहलाद वर्मा) बस्तीबिधा स्थित अपनी सोना-चांदी की दुकान बंद कर हिसुआ लौट रहे थे। उर्दू प्राथमिक विद्यालय कचहरी रोड के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने उनका बैग झपट लिया। बैग में करीब ₹9000 नकद और चाबियां थीं। प्रमोद वर्मा ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। इसी दौरान अपराधियों ने गोली चला दी, हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और सदर डीएसपी 2 राहुल कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि अप�