ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, आम नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने तथा वित्तीय जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज बैंक ऑफ बड़ौदा की भाटागांव शाखा द्वारा ग्राम पंचायत भाटागांव में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं और शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नए बैंक खाते खोलने, बीमा योजनाओं से जोड़ने, खातों की पुनः केवाईसी तथा नामांकन संबंधी कार्य किए गए।
शिविर में कुल 15 प्रधानमंत्री जनधन खाते खोले गए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 20 आवेदन तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 35 नए आवेदन प्राप्त किए गए। इसी प्रकार अटल पेंशन योजना के तहत 10 सदस्यता फॉर्म भरे गए। इसके अतिरिक्त 40 बैंक खातों की पुनः केवाईसी की गई तथा 15 खातों में नामांकन (नॉमिनेशन) संबंधी फॉर्म जमा किए गए।
#dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh