गांधी मैदान में आयोजित सनातन महाकुंभ में जगतगुरु रामभद्राचार्य भी शामिल हुए। रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे रामभद्राचार्य ने कहा कि जहां हिंसा का नाश होता है, जहां गऊ ब्राह्मण प्रतिमा की सेवा होती है, जहां तुलसी मैया होती है, उसे हिंदू कहते हैं। मौके पर उन्होंने माता सीता का मंदिर बनवाने का भी वचन दिया है।