बालोद: बेटियों को नकली मंगलसूत्र देकर किया अपमान, बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा- कन्या विवाह योजना में हुआ है घोटाला
Balod, Balod | Jun 14, 2026 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में हुए कथित फर्जी मंगलसूत्र वितरण मामले को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने रविवार शाम 6 बजे प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि योजना से जुड़ी बेटियों के सम्मान और विश्वास के साथ खिलवाड़ हुआ है।