केरसई: विश्व हिंदू परिषद केरसई समिति की बाघडेगा जगन्नाथ मंदिर के पास हुई ।बैठक प्रखंड समिति का हुआ पुनर्गठन
विश्व हिंदू परिषद के स्थायी समिति की बाघडेगा जगन्नाथ मंदिर के पास गुरुवार को 1:00 बजे बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर जिला मंत्री कृष्णा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे ।जहां पर सर्व सम्मति से सुधीर मांझी को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुरेश प्रसाद एवं इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी चयन किया गया।