कासगंज: मिशन सेफ फ्यूचर अभियान में परिवहन विभाग ने 36 वाहनों के चालान किए, 5 वाहन किए गए निरुद्ध
मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग द्वारा जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों सहित विभिन्न व्यावसायिक वाहनों की गहन जांच की गई। पूरे अभियान के दौरान कुल 36 वाहनों के चालान किए गए तथा 5 वाहनों को निरुद्ध किया गया।