वारासिवनी: बघोली-कौलीवाड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, आगे निकलने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन
वारासिवनी क्षेत्र के बघोली-कौलीवाड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बाइक सवार महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में ग्राम अंसेरा निवासी पुस्तकला बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। रामपायली पुलिस ने पंचनामा कर शव अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी।