#Balotra: थाना जसोल द्वारा ‘‘ऑपरेशन अश्ववेग’’ के तहत नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश।
आरोपी नकबजन सलीमखां व जेसलराम उर्फ जसवन्त गिरफ्तार।
₹1.83 लाख नकद बरामद, अनुसंधान जारी।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा कर शत प्रतिशत बरामदगी करने व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन अश्ववेग’’ के तहत जारी दिशा- निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री विकास कुमार आरपीएस, वृताधिकारी बालोतरा के निकटतम सुपरविजन में श्रीमती शारदा विश्नोई नि.पु. थानाधिकारी जसोल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शातिर नकबजन आरोपी सलीम खां व जेसलराम उर्फ जसवन्त को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चुराई हुई ₹1,83,550 नकदी बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
नाम पता अभियुक्तगणः-
01. सलीम खां पुत्र जलाल खां, जाति तेली मुसलमान, उम्र 23 वर्ष, पेशा मजदूरी, निवासी हाउसिंग बोर्ड, माजीवाला, थाना जसोल, जिला बालोतरा,
02. जेसलराम उर्फ जसवंत पुत्र रतनाराम, जाति भील, उम्र 19 वर्ष, पेशा मजदूरी, निवासी हाउसिंग बोर्ड, माजीवाला, थाना जसोल, जिला बालोतरा।
पुलिस टीमः-
01. श्री जेसाराम सउनि. थाना जसोल,
02. श्री राकेश कुमार कानि. 318 थाना जसोल, (विशेष भूमिका)
03. श्री नन्दसिंह कानि. 167 थाना जसोल, (विशेष भूमिका)
04. श्री चन्द्रपालसिंह कानि. 210 थाना जसोल,
05. श्री मांगीलाल कानि. 323 थाना जसोल,
06. श्री मिश्रेखां कानि. पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा।
@policerajasthan
#BalotraPolice #BalotraNews #OperationAshwaveg #Nakabjani
1 views | Barmer, Rajasthan | Jun 12, 2026