#Balotra: बालोतरा पुलिस का “संडे ऑन साइकिल” अभियान।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में योगा के बाद साईकिल रैली सम्पन्न।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार फिट इंडिया मिशन के तहत जिला पुलिस बालोतरा द्वारा “संडे ऑन साइकिल“ अभियान का आयोजन दिनांक 07 जून 2026, रविवार को सफलतापूर्वक किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग एवं व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर शारीरिक फिटनेस के महत्व को समझाने, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक अनुशासन को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, बालोतरा में योगाभ्यास से हुई। इसके पश्चात साइकिल रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना होकर सम्पन्न हुई। इस आयोजन में बालोतरा पुलिस के अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साईकिल रैली के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा श्री पपाराम सउनि. प्रभारी यातायात शाखा बालोतरा एवं उनकी टीम द्वारा सक्रिय रूप से निभाया गया।
कार्यक्रम में श्री हरफूल सिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी श्री अनिल पुरोहित आरपीएस, वृताधिकारी बालोतरा, श्री विकास कुमार आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा, श्रीमती गीता कुमारी निपु. थानाधिकारी पचपदरा व श्रीमती शारदा विश्नोई निपु. थानाधिकारी जसोल सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण, पुलिस के जवानों व नागरिकों ने भाग लिया।
@policerajasthan
#BalotraPolice #SundayOnCycle #FitIndia #HealthyLifestyle