कोडरमा: सदर अस्पताल में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर बैठक, डेंगू निगरानी जारी रखने के निर्देश
जिला भी०बी०डी० पदाधिकारी, डा० मनोज कुमार की अध्यक्षता में वैक्टर जनित रोग से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक किया गया। जिसमें प्रखण्ड स्तर पर वैक्टर जनित रोग की उन्मूलन हेतु किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन किया गया। प्रखण्ड स्तर पर उपलब्ध ऑकडों के अनुसार सितंबर माह में कुल 17694 बुखार पिडितों का मलेरिया जॉच किया गया। जिसमें कुल 04 मलेरिया संक्रमित मरीज मिले।