कोडरमा: भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले जदयू के जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद की तिलैया थाना के पास मनाई गई दसवीं पुण्यतिथि
शनिवार को जदयू के जिलाध्यक्ष रहे रविन्द्र प्रसाद की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर तिलैया थाना के बगल रवि लता कॉम्प्लेक्स में गरीबों को भोजन कराया गया एवं कपड़े दिए गए। उनके पुत्र शैलेश कुमार शोलू ने बताया कि उनके पिता जी लगातार 9 वर्षों तक जदयू के जिलाध्यक्ष रहे। श्री प्रसाद ने कभी राजनीति को अपना पैसा नहीं बनाया।