कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के बेलाटांड टोला ढेबराडीह में 40 लीटर महुआ शराब बरामद, एक मोटरसाइकिल जब्त, भट्ठी नष्ट
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर तिलैया थाना पुलिस ने बेलाटांड टोला ढेबराडीह में छापामारी कर उमेश यादव के घर से 40 लीटर अवैध देशी महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद किया। पास ही संचालित अवैध शराब भट्ठी को भी नष्ट किया गया। मामले में तिलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। कार्रवाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई।