कायमगंज: नवाबगंज ब्लॉक परिसर का केंद्रीय अधिकारी एवं निदेशक ने किया निरीक्षण, बाद में अधिकारियों के साथ की बैठक
नवाबगंज ब्लॉक परिसर का केंद्रीय प्रभारी अधिकारी एवं निदेशक ग्रामीण विकास भूमि संसाधन सर्वदानंद बरनवाल ने निरीक्षण किया। उसके बाद आप समीक्षा बैठक की और संबंधित अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। चिकित्सा प्रभारी डॉ लोकेश से गर्भवती महिलाओं की स्थिति और ढाई किलोग्राम से कम वजन वाले बच्चों के आंकड़ों के संबंध में जानकारी मांगी।