शिकोहाबाद के गढैया मोहल्ला स्थित अग्रवाल धर्मशाला में 28 फरवरी को कल्पतरू ट्रस्ट द्वारा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया कि शिविर प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इसमें अनुभवी डॉक्टरों द्वारा आँखों की जाँच की जाएगी और मोतियाबिंद के पात्र मरीजों के ऑपरेशन ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क कराए जाएंगे।