आंवला: आंवला के पुरैना मंदिर में मंत्री ने किया वृक्षारोपण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
Aonla, Bareilly | Jul 12, 2026 आंवला स्थित पौराणिक पुरैना प्राचीन मंदिर परिसर में रविवार दोपहर दो बजे को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।