तमनार: ऑपरेशन “आघात” का असर! तमनार के उरबा में बाड़ी से निकली अवैध महुआ शराब, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप
Tamnar, Raigarh | May 19, 2026 रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा में “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी रामकुमार यादव के कब्जे से 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। आरोपी अपने बाड़ी में शराब छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।