नगड़ी: नामकुम के इंडस्ट्रीयल एरिया में खुला पासपोर्ट सेवा केंद्र
Nagri, Ranchi | Feb 20, 2024 राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नामकुम इंडस्ट्रीयल एरिया में पासपोर्ट सेवा केंद्र रांची के नए परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसी देश की आर्थिक प्रगति में पासपोर्ट कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अब हमारी आर्थिक गतिविधियां सिर्फ देश के अंदर तक सीमित नहीं रहकर वैश्विक हो गई हैं। नित्य बदलते परिवेश में युवाओं की भूमिका काफी बढ़ गई है।