नगड़ी: सदर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा नगड़ी में जारी निषेधाज्ञा तत्काल प्रभाव से की गई विलोपित
Nagri, Ranchi | Feb 19, 2024 रांची के सदर अनुमंडल दंडाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत नगड़ी अंचल प्रभावित क्षेत्र में जारी निषेधाज्ञा को सोमवार को तत्काल प्रभाव से विलोपित कर दिया है। 16 फरवरी की देर रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में पत्थरबाज़ी हुई थी। इसे लेकर अगले आदेश तक के लिए निषेधाज्ञा लागू किया गया था। जिसे आज सोमवार को हटा दिया गया है।