रहली का फराज सागर में अमन नाम बदल कर हिन्दू युवती के साथ कर रहा था अश्लील हरक़त,
हिन्दू संगठनों ने अटल पार्क में पकड़ा, मोबाइल में मिले कई लड़कियों के अश्लील वीडियो : हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक ने युवती से अपनी पहचान छिपाकर संपर्क किया था। मौके पर मौजूद युवती ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन के कार्यकर्ताओं का दावा है कि युवक के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है : युवती ने आरोप लगाया कि युवक उसे उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर गोपालगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया..!!
Rehli, Sagar | Jun 17, 2026