बखरी: बखरी पुलिस ने हेमनपुर से एक व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार,हिरासत में लेकर भेजा कोर्ट
हेमनपुर से बखरी पुलिस ने एक व्यक्ति को 12 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि भोजपुर जिले के इमादपुर थाना के सहियारा गांव निवासी राधामोहन गोस्वामी को 12 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध कांड दर्ज कर हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया गया है।