संडीला: अतरौली थानाक्षेत्र के भम्भुआ गाँव में महिलाओं ने निर्माणाधीन दीवार को गिराया, वीडियो हुआ वायरल
अतरौली थानाक्षेत्र के भम्भुआ गाँव में चहारदीवारी का निर्माण कराये जाने के दौरान महिलाओं ने दीवार को गिरा दिया। महिलाओं के दबंगई का वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भम्भुआ गाँव निवासी विमला ने बताया कि घर का निर्माण शुरू कराने के लिए सामग्री मंगवाई थी। विरोधियों ने सामग्री देख पहले पैमाइश कराने पर जोर दिया था।