बिजावर: बिजावर में व्यापारियों से मिले विधायक, समस्याएं सुन बेहतर व्यापारिक माहौल का दिया भरोसा
बिजावर विधायक ने गुरुवार शाम 4 बजे नगर बिजावर में जनसंपर्क एवं भ्रमण के दौरान स्थानीय व्यापारी बंधुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं गंभीरता से सुनीं तथा उनके हितों की प्रभावी पैरवी करते हुए बेहतर और अनुकूल व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।