अंबाह: तालाब पर चला बुलडोजर: जल का नगरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो मकान ध्वस्त
Ambah, Morena | May 12, 2026 अंबाह तहसील के जल का नगरा गांव में प्रशासन ने सरकारी तालाब पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों अरविंद और जितेंद्र तोमर के अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए। एसडीएम रामनिवास सिंह सिकरवार सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। ग्रामीणों के अनुसार तालाब पर कब्जों से जलभराव और पानी की समस्या बढ़ रही थी।