आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को सासाराम में नवनिर्मित जी+5 संरचना वाले 6 कोर्ट भवन तथा रोहतास न्यायमंडल के अंतर्गत 05 ई-सेवा केंद्रों का उद्घाटन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रोहतास श्री अनुज कुमार जैन, जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवनिर्मित कोर्ट भवनों के उपलब्ध होने से न्यायिक कार्यों के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं में विस्तार होगा। वहीं, 05 ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से न्यायालय से संबंधित विभिन्न सेवाओं को तकनीक आधारित एवं अधिक सुगम तरीके से लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस नई न्यायिक आधारभूत संरचना से रोहतास न्यायमंडल में न्यायिक कार्यों के बेहतर संचालन के साथ-साथ आमजन को न्यायिक सेवाएं अधिक सुविधाजनक एवं तकनीक-सक्षम तरीके से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 13, 2026