ट्रॉमा सेंटर पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, 7 दिन में काम नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा में स्वीकृत ट्रॉमा सेंटर की भूमि से अतिक्रमण हटाकर निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी गई कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया और निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो उपखंड कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर बनने से क्षेत्र की जनता को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Dungarpur #Bichhiwara #TraumaCenter #Congress #Rajasthan Protest